धोखाधड़ी और आपराधिक न्यासभंग( Criminal Breach of Trust): क्या दोनों धाराएँ साथ-साथ लागू हो सकती हैं?
- Advocate Sandeep Pandey
- Apr 18
- 3 min read
हाल ही में में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश ने एक महत्वपूर्ण प्रश्न पर फिर से ध्यान आकर्षित किया। जमानत याचिका पर विचार करते हुए न्यायालय ने कहा कि केवल इस आधार पर कि धोखाधड़ी (Cheating) और आपराधिक न्यासभंग (Criminal Breach of Trust) दोनों धाराएँ साथ-साथ लगाई गई हैं, कार्यवाही अवैध नहीं हो जाती—खासकर उस चरण पर, जब अपराध की प्रकृति अभी जांच के अधीन हो। यह टिप्पणी जमीनी हकीकत को दर्शाती है, जहाँ अक्सर एक ही मामले में दोनों अपराध साथ-साथ लगाए जाते हैं।
अदालतों में बड़ी संख्या में, विशेषकर वित्तीय विवादों में, यह एक सामान्य प्रवृत्ति बन गई है कि जैसे ही भुगतान न होने या धन के दुरुपयोग का आरोप लगता है, एफआईआर में दोनों अपराध जोड़ दिए जाते हैं। की धारा 420 और 406 (जो की धारा 318 और 316 के समान हैं) बिना गहराई से विचार किए एक साथ लागू कर दी जाती हैं। इससे एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठता है—क्या यह कानूनी रूप से सही है?
पहली नजर में ऐसा लग सकता है कि दोनों अपराध साथ-साथ चल सकते हैं, क्योंकि दोनों में बेईमानी का तत्व मौजूद है। लेकिन न्यायालयों द्वारा स्थापित कानून को ध्यान से देखने पर स्थिति स्पष्ट हो जाती है। ने में स्पष्ट किया कि धोखाधड़ी और आपराधिक न्यासभंग अपनी मूल प्रकृति में अलग-अलग हैं और एक ही तथ्यों पर साथ-साथ स्थापित नहीं हो सकते।
कारण यह है कि दोनों अपराध अलग-अलग बिंदु से शुरू होते हैं—
धोखाधड़ी (Cheating) में प्रारंभ से ही धोखा देने की मंशा (dishonest intention) होनी चाहिए।
आपराधिक न्यासभंग (Criminal Breach of Trust) में संपत्ति पहले वैध रूप से सौंपी जाती है और बाद में उसका दुरुपयोग होता है।
यही अंतर दोनों को अलग करता है।
में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों अपराधों के तत्वों को विस्तार से समझाया और स्पष्ट किया कि ये अलग-अलग परिस्थितियों में लागू होते हैं। यदि “entrustment” (संपत्ति सौंपना) नहीं है, तो न्यासभंग नहीं बनता; और यदि शुरुआत में बेईमानी की मंशा नहीं है, तो धोखाधड़ी नहीं बनती।
फिर भी दोनों धाराएँ साथ-साथ क्यों लगाई जाती हैं? इसका उत्तर प्रक्रिया में छिपा है। की धारा 221 (जो की धारा 244 के समान है) यह अनुमति देती है कि जब यह स्पष्ट न हो कि कौन-सा अपराध बनता है, तब एक व्यक्ति पर कई अपराधों के आरोप लगाए जा सकते हैं। इसलिए प्रारंभिक चरण—जैसे एफआईआर या आरोप तय करने के समय—कुछ लचीलापन रखा गया है।
लेकिन यह लचीलापन अंतिम निर्णय तक नहीं चलता। जब साक्ष्य सामने आ जाते हैं, तब न्यायालय को तय करना होता है कि वास्तव में कौन-सा अपराध हुआ। उस समय दोनों को एक साथ नहीं माना जा सकता, क्योंकि उनकी मूल शर्तें एक-दूसरे से टकराती हैं।
इसलिए कानून की सही समझ यह है:
प्रारंभिक चरण (FIR/Charge): संदेह होने पर दोनों धाराएँ लग सकती हैं।
अंतिम निर्णय (Conviction): अदालत को एक ही अपराध चुनना होगा—या तो धोखाधड़ी या न्यासभंग।
व्यवहार में यह मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर व्यावसायिक विवादों में, जहाँ कई बार आपराधिक कानून का उपयोग दबाव बनाने के लिए किया जाता है। में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केवल वादा पूरा न करना या पैसा न देना, अपने आप में धोखाधड़ी नहीं है, जब तक शुरुआत से ही बेईमानी साबित न हो। इसी तरह में कहा गया कि किसी व्यक्ति को आपराधिक मामले में तलब करना गंभीर बात है और इसे यांत्रिक तरीके से नहीं किया जाना चाहिए।
निष्कर्ष:
कानून प्रारंभिक स्तर पर कुछ लचीलापन देता है, लेकिन अंतिम स्तर पर स्पष्टता की मांग करता है। धोखाधड़ी और आपराधिक न्यासभंग शुरुआत में साथ-साथ चल सकते हैं, लेकिन अंततः केवल एक ही टिकेगा।





Comments